UP विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 60.03 फीसदी मतदान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

0
विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश के सात जिलों की 40 सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। इसके साथ ही सात चरणों में हुए यूपी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। आखिरी चरण में करीब 60.03 फीसदी मतदान हुआ। वहीं वाराणसी में 63 फीसदी वोट डाले गए। अब 11 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर के BRD कॉलेज में 36 बच्चों की मौत, सरकार को घेरेगा विपक्ष

इन जिलों में हुआ चुनाव

आखिरी चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर की विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। अंतिम चरण के मतदान  के चलते 7 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस चरण की 3 विधानसभा सीटें (दुद्धी, राबर्ट्सगंज और चकिया) नक्सल प्रभावित इलाकों में आती हैं इस वजह से यहां मतदान शाम 4 बजे ही समाप्त कर दिया गया, जबकि बाकि 37 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक हुआ।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव के दमाद को ले गई ईडी