काबुल में अस्पताल पर ISIS आतंकियों का हमला, 30 की मौत

0
आतंकी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक मिलिट्री हॉस्पिटल को निशाना बनाया। हमले में 30 लोगों की मौत की खबर है। अफगानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, इस हमले में 50 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों फर्जी डॉक्टर के रूप में आए थे। हमले का जिम्मा ISIS ने लिया है।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत

अफगान सरकार ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदीकी सिद्दीक का कहना है कि सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल में आतंकवादियों से एनकाउंटर बुधवार सुबह शुरू हुआ। पुलिस विशेष बल ने मोर्चा संभाला। वहां फंसे डॉक्टरों के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके थे। सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच संघर्ष सैन्य अस्पताल के छठे मंजिल में चल रहा है। सुरक्षा बलों ने अस्पताल के करीब सड़कों में आवाजाही रोक दी है और वहां एंबुलेंस को तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  विकिलीक्स का खुलासा, हिलेरी ने ISIS को हथियार मुहैया कराए थे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse