भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बन सकता है परमाणु युद्ध की वजह-अमेरिकी जनरल ने जताई चिंता

0
पाकिस्तान

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने आज आगाह किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक संघर्ष परमाणु युद्ध का रूप ले सकता है। सीनेट की शस्त्र सेवा समिति के समक्ष जनरल जोसेफ वोटल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में तनाव निरंतर बना हुआ है, वह अमेरिकी केंद्रीय कमान के कमांडर हैं।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स के दौरान हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने कड़कड़ाती ठंड में बॉयफ्रेंड को सड़क पर नंगा दौड़ाया

यूएस सेंट्रल कमान के कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से भारत चिंतित है। इसके अलावा भारत ने आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तक का विकल्प आजमा लिया है। हमारा अनुमान है कि इन आतंकी हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के बीच संदेह और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जाते जाते भी जहर उगलने से बाज नहीं आए रहील शरीफ

इसके अलावा पाकिस्तान को कूटनीतिक तरीके से अलग-थलग करने की भारत की रणनीति से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आने की उम्मीद कम ही है। ऐसे में यह देखते हुए कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं, विवाद जारी रहने पर उनके बीच परमाणु युद्ध का अंदेशा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में धार्मिक आजादी पर प्रतिबंध, भ्रष्टाचार चरम पर - अमेरिका