शिवसेना की ‘संस्कारी गुंडागर्दी’ के विरोध में युवाओं का ‘किस ऑफ लव’

0
source : नवभारत टाइम्स
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

शिवसेना की ‘संस्कारी गुंडागर्दी’ (मॉरल पलिसिंग) के विरोध में गुरुवार को मरीन ड्राइव पर ‘किस ऑफ लव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मरीन ड्राइव इलाके में बैठे युवक-युवतियों को शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से खदेड़े जाने के बाद फेसबुक पर लोगों के ग्रुप ने कार्यक्रम के आयोजन का फैसला लिया। शिवसेना के 6 कार्यकर्ताओं को उपद्रव मचाने और बिना पुलिस की इजाजत के जुलूस निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। केरल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा मजबूत कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  बड़े ऑपरेशन की तैयारी में सरकार, सेना ने जम्मू कश्मीर के 20 गावों को घेरा

फेसबुक पर कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सबको सूचित किया गया था। शिवसेना की नैतिक ठेकेदारी को रोकने में नाकाम रहने पर केंद्रीय पुलिस के उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात 8 पुलिसकर्मियों का सशस्त्र आरक्षित पुलिस शिविर में तबादला कर दिया गया। इसी तरह के ‘किस ऑफ लव’ कार्यक्रम का आयोजन कोच्चि में 2014 में कोझिकोड के होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की दादागिरी के खिलाफ किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  क्राइम ब्रांच के अफसरों ने सीरियल किलर को बना दिया सेलिब्रिटी, साथ बेठकर ली सेल्फी

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse