सलमान लॉन्च करेंगे आशा पारेख की ऑटोबायॉग्रफी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

60 के दशक की सदाबहार अभिनेत्री आशा पारेख जो लोगों के दिलो में अभी भी बसती हैं। अब वह अपनी ऑटोबायॉग्रफी लाने जा रही हैं।। जिसे अभिनेता सलमान खान करेंगे लॉन्च। पिछले दिनों अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी ‘खुल्लम-खुल्ला अनसेंसर्ड’ और निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने ‘एन अनसुटेबल बॉय’ के नाम से अपनी ऑटोबायॉग्रफी लॉन्च की। दोनों ही किताबों में इंडस्ट्री के लोगों को लेकर कई खुलासे हुए जिसकी वजह से इन किताबों की खूब चर्चा भी हुई। अब अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री अपनी जिंदगी के खुलासे करने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  पत्नी को 'सुल्तान' दिखाने के लिए बुक करा लिया पूरा हॉल

एक समय ऐसा था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपनी जिंदगी से जुड़ी निजी बातों का जिक्र बहुत मुश्किल से दुनिया के सामने करते थे। बदलते समय के साथ तेजी से बदल रही बॉलिवुड सितारों की सोच ने उन सेलिब्रिटीज के विचारों को भी बदल दिया है जो अपनी निजी बातों को दुनिया के सामने रखने में हिचकते थे। अपने समय के सदाबहार अभिनेता देवानंद, दिलीप कुमार और ऋषि कपूर की ऑटोबायॉग्रफी के बाद आशा पारेख ने भी तय किया कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिखेगीं और अब कुछ ही दिनों में उनकी ऑटोबायॉग्रफी ‘द हिट गर्ल’ दुनिया के सामने होगी।

इसे भी पढ़िए :  अजय देवगन ने गणेश चतुर्थी पर शेयर किया धार्मिक वीडियो 'गजानन'

आशा पारेख की ऑटोबायॉग्रफी ‘द हिट गर्ल’ का विमोचन सलमान खान करने वाले है। किताब में आशा पारेख के जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा होगा। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से हुई बातचीत में आशा बताती हैं, ‘मैंने अभिनय के अलावा भी बहुत से और काम किये हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं लेकिन अब मेरी ऑटोबायॉग्रफी पढ़ने के बाद लोग जानेगें कि अभिनय के अलावा मैंने चिकित्सा के क्षेत्र, नृत्य, समाज सेवा, फिल्म इंडस्ट्री के संगठन और समाज को आगे बढ़ाने से जुड़े तमाम काम किये हैं।’

इसे भी पढ़िए :  कमल हासन होंगे 'Bigg Boss' के होस्‍ट, टीवी पर पहली बार आएंगे नजर....

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse