योगी के मंत्रिमंडल में किसे मिला मंत्री पद, किसने पाया स्वतंत्र प्रभार, पढ़िए सभी के नाम

0
योगी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में आज (19 मार्च को) पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। योगी प्रदेश में बीजेपी के चौथे सीएम बने हैं। लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। इनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी भी मौजूद थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने। राज्यपाल राम नाईक ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़िए :  Video: पाक होटल की नापाक हरकत, पीएम मोदी की फोटो को जूता मारने वाले को मालिक देता है फ्री कोल्ड ड्रिंक

कैबिनेट मंत्री
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री, और ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
बाहुबली छवि के बृजेश पाठक को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द खत्म होगा AICTE और UGC का अस्तित्व, HEERA लेगा इसकी जगह

अगले पेज पर पढ़िए- पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी बने हैं योगी के मंत्री

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse