BSP नेता की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले SP छोड़ BSP में हुए थे शामिल

0
BSP
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इलाहाबाद के मऊआइमा बाजार में रविवार को देर शाम एक बीएसपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दफ्तर परिसर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया, और हमले के तुरंत बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। मृतक का नाम मोहम्मद शमी है वो ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इस घटना से गुस्साये समर्थकों ने इलाहाबाद-प्रतापगढ़ रोड जाम कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी मायावती ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

 

खबरों के मुताबिक रविवार रात को शमी अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। वहां से वो अपने दफ्तर गए जहां बदमशों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। और वो जमीन पर गिर गए। मोहम्मद शमी इलाके के बड़े नेता हैं। वह तीन बार मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इस मामले में शमी के परिवार ने मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

इसे भी पढ़िए :  साइकिल की सवारी के लिए दिल्ली में दंगल, अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse