राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘दोनों पक्ष मिलकर सुलझायें मुद्दा’

0
राम मंदिर
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बहुचर्चित राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह आस्था और धर्म से जुड़ा मामला है इसलिए दोनों पक्ष मिलकर इस मुद्दे को सुलझायें। सुप्रीम कोर्ट जज का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो मध्यस्थता को तैयार हैं। इस मुद्दे पर कोर्ट में केस लड़ रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी से कोर्ट ने कहा है कि वह कोर्ट के बाहर इस मुद्दे को बातचीत से हल करने की कोशिश करें। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी इस मामले में मध्यस्था करने के लिए तैयार है। वहीं, सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस रुख का स्वागत किया है।

कोर्ट ने कहा कि यह एक संवेदनशील और भावनाओं से जुड़ा मसला है और अच्छा यही होगा कि इसे बातचीत से सुलझाया जाए। हालांकि, बेंच ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को ‘थोड़ा दे, थोड़ा ले’ का रुख अपनाना होगा ताकि इस मुद्दे का कारगर हल निकल सके। चीफ जस्टिस की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि कोर्ट के आदेश को मानने के लिए संबंधित पक्ष बाध्य होंगे, लेकिन ऐसे संवेदनेशली मुद्दों का सबसे अच्छा हल बातचीत से निकल सकता है। वहीं, स्वामी ने कहा कि इस तरह की कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए मामले में जुडिशल दखल दी जानी चाहिए। बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद, दोनों पक्षों की अपील सालों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले पर अगले हफ्ते से सुनवाई होने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी संगठन अलकायदा का पैगाम, होशियार रहें कश्मीरी पाकिस्तान है धोखेबाज

 

कोर्ट ने स्वामी को आदेश दिया कि वह संबंधित पक्षों से बातचीत करें और फैसले के बारे में 31 मार्च तक जानकारी दें। चीफ जस्टिस खेहर ने कहा कि अगर पक्षकार यह चाहते हैं कि वह इस मामले में मध्यस्थता करें तो वह तैयार हैं। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अगर पक्षकार यह चाहते हैं कि कोई दूसरा वर्तमान जज इस मामले में प्रधान मध्यस्थ बने तो वह उसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षकार मध्यस्थ का चुनाव करें ताकि मामले को जल्दी हल किया जा सके। कोर्ट के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रधान मध्यस्थ चुन सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आपका चहेता व्हाट्सएप हो सकता है बंद !

 

बता दें कि स्वामी ने कोर्ट से मांग की थी कि संवेदनशील मामला होने के नाते इस मुद्दे पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। स्वामी ने कहा कि राम का जन्म जहां हुआ था, वह जगह नहीं बदली जा सकती। नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। स्वामी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को मध्यस्थता के जरिए हल करने के लिए काफी वक्त से तैयार बैठे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में नौकरी गंवाने के बाद 800 भारतीय भुखमरी के शिकार, मदद को आगे आईं सुषमा

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse