देवबंद बना देववृंद, बीजेपी विधायक बृजेश सिंह ने लगवाए पोस्टर

0
देवबंद

यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही बहुत कुछ बदलने लगा है। अमूमन कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है। लेकिन कुछ बीजेपी नेता शहरों के नाम भी बदलने लगे हैं। देवबंद सीट से जीते विधायक बृजेश सिंह भी उनमें से एक हैं।

बृजेश सिंह ने जीतने के बाद देवबंद का नाम बदलकर देववृंद रखने की मांग की थी। जाहिर है इस मांग पर सोचने का वक्त अभी नई सरकार को नहीं मिला। लेकिन शहर में लगे बृजेश सिंह की जीत के पोस्टरों में आप बदला हुआ नाम पढ़ सकते हैं। ये पोस्टर शहर के गली-चाराहों में देवबंद की जनता को जीत के लिए शुक्रिया अदा करने के मकसद से लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘मन की बात’ में कश्मीर के जिक्र पर उमर ने की PM मोदी की तारीफ

देवबंद

अपनी विधानसभा सीट का नाम बदलने की मांग के पीछे बृजेश सिंह ने महाभारत काल का हवाला दिया था। उनका कहना था कि ये इलाका दारुल उलूम से भी पहले महाभारत से जुड़ा रहा है। उनके मुताबिक पांडवों ने यहीं पर पूजा की थी। बृजेश सिंह की मानें तो देवबंद ही वो जगह है जहां यक्ष ने युधिष्ठिर से सवाल पूछे थे।

इसे भी पढ़िए :  'मेरी हत्या करा सकते हैं मनोज सिन्हा, ये मेरी मौत से पहले का बयान समझो'-मुख्तार अंसारी

आपको बता दें देवबंद सहारनपुर जिले में आने वाली कई सीटों में से एक है। यहां की आबादी का 65 फीसदी हिस्सा मुस्लिम है। बृजेश सिंह ने ध्रुवीकरण के कयासों को धता बताते हुए बीएसपीके माजिद अली को 29,415 वोटों से हराया था। सिंह का दावा था कि मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर बीजेपी के रुख का समर्थन करते हुए उन्हें वोट दिया।

इसे भी पढ़िए :  पिता मुलायम से अखि‍लेश बोले, आप मेरे गुरू है, आपके आशीर्वाद से CM बना, अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा