पिता मुलायम से अखि‍लेश बोले, आप मेरे गुरू है, आपके आशीर्वाद से CM बना, अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा

0
मुलायम

मुलायम सिंह यादव के समाजवादी कुनबे में रार के बीच लखनऊ में पार्टी की बैठक शुरू हो चुकी है। अखिलेश ने नई पार्टी बनाने के अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के 25 साल पूरे हो रहे हैं और वो किसी भी हालत में नई पार्टी नहीं बनाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में कहा, ‘मेरे पिता मेरे लिए गुरु हैं। नेताजी ने मुझे अन्याय से लड़ना सिखाया। मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा। कई लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  सूरत: अमित शाह के कार्यक्रम में पाटीदारों का हंगामा, चंद मिनटों में खत्म करना पड़ा भाषण

अखिलेश यादव ने यह भी कहा, कुछ लोग परिवार में मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के सामने अपनी बात रखने का समय चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मिसाल: इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला ने रचाई पुरुष से शादी, मां बनने के लिए कराई स्पेशल सर्जरी

वहीं अखिलेश ने इस्तीफे की भी पेशकश की, अखिलेश ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि मेरे इस्तीफे से सबकुछ ठीक हो जाता तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

इसे भी पढ़िए :  नोएडा की 'ओप्पो मोबाइल' कंपनी के विदेशी HR ने किया तिरंगे का अपमान, भड़का हंगामा

अखिलेश ने भावुक होते हुए कहा, नेताजी चाहें तो मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं। अगर यह आपकी पार्टी और आपका करियर है तो मेरा भी करियर है, मैं भी बर्बाद हो जाउंगा। नेताजी के पास विकल्प मौजूद है और उन्हें जो ईमानदार लगता है उन्हें पद पर बिठा सकते हैं।