फर्रूखाबाद से योगी सरकार को चुनौती, मनचले ने पहले की छेड़खानी फिर लड़की को जिंदा जलाया

0
फर्रूखाबाद
फोटो साभार

फर्रूखाबाद:कानून व्यवसथा को लेकर जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाली योगी सरकार के लिए फर्रूखाबाद में घटी घटना किसी चुनौती से कम नहीं है। मामला जिले के कमालगंज इलाके का है। यहां घर की छत पर अपनी बहन के साथ सो रही लड़की से छेड़छाड़ के बाद पड़ोसी युवक ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की को आग से झुलसता देख लड़का जोर-जोर से हंसने लगा और मौके से भाग निकला। डॉक्टरों ने लड़की की हालत बेहद नाजुक बताई है।
फर्रुखाबाद कमालगंज के शेखपुर मोहल्ला निवासी जुबेर अहमद की बेटी तबस्सुम (18) अपनी बहन शाहीन के साथ छत पर सो रही थी। बुधवार रात करीब 12 बजे पड़ोस युवक इन्तखाब आया और पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बहन शाहीन का कहना है कि इन्तखाब उससे छेड़छाड़ करता था जिससे घरवाले बहुत परेशान थे। हाल ही में तबस्सुम का निकाह फर्रुखाबाद में ही तय हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  फिर चौंका सकते हैं अखिलेश, अतीक पर हो सकती है कार्यवाई

इसी बात से नाराज एक तरफा प्यार में पागल इन्तखाब रात को घर की छत फांद कर आ गया और छेड़छाड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। तबस्सुम का इलाज सैफई के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। उसका शरीर 70 फीसदी से ज्यादा जल चुका है। डॉक्टरों ने बचने की उम्मीद कम ही बताई है। उधर, पुलिस ने तबस्सुम के पिता की तहरीर पर आरोपी इन्तखाब के मामा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इन्तखाब की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  बसपा अगर सत्ता में आई तो पूर्वांचल बनेगा अलग राज्य – मायावती