यूपी : अधिकारियों से ‘योग’ करवाने लगे योगी, सौंपी फैसलों की फेहरिस्त, थाने तक जा पहुंचे सीएम

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : बूचड़खाने, गौ तस्करी, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पान गुटखे पर बैन – ऐसे फ़ैसले लेने के बाद योगी पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं. गुरूवार को भी योगी ने एक के बाद कई बड़े फ़ैसले लिए. और ना सिर्फ़ फैसले लिए बल्कि अधिकारियों को उन पर अमल करने करवाने का सख्त निर्देश भी दिया. इन फ़ैसलों के बाद यूपी का पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है.

जब योगी पहुंच गए थाने
पुलिस की सजगता की जांच करने के लिए सीएम आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। योगी के अचानक कोतवाली पहुंचने के बाद अफसरों और अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। योगी के साथ डीजीपी जाविद अहमद और कई बड़े अफसर मौजूद थे। सीएम ने थाने के हालात का जायजा लिया और पुलिसवालों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम महिला थाने का मुआयना करने के लिए भी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, योगी के इस औचक दौरे के बारे में कई बड़े अफसरों को पता ही नहीं था। माना जा रहा है कि सीएम इस तरह के कदम उठाकर अफसरों को हमेशा मुस्तैद रहने का मेसेज देने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी जरूरी कदम जल्द से जल्द उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: अमित शाह के काफिले पर हुई अंडों की बरसात

स्कूल के माहौल पर भी निर्देश
योगी ने स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा का माहौल बेहतर करने को लेकर कई अहम निर्देश दिए हैं। सीएम ने आदेश दिया है कि शिक्षक कैजुअल कपड़े पहनकर स्कूल न आएं और अपने लिबास का खास ख्याल करें। स्कूल परिसर में मोबाइल के बेजा इस्तेमाल पर लगाम सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, परिसरों के बाहर शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने और जरूरी कदम उठाने के लिए भी कहा गया है। स्कूल-परिसरों में गुटखा और पान के दाग न नजर आएं, इसके लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाने का आदेश भी दिया गया है। वहीं, परीक्षा में नकल रोकने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के डीएम से बात करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने अखिलेश को पकड़ाई थी चिट, जब उसका मैटर सामने आया तो हो गई किरकिरी

अगले पेज पर पढ़िए- ‘बड़े मिया तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह’ – योगी के बाद अब मंत्री भी एक्शन में

इसे भी पढ़िए :  यूपी में आज फ़ैसले की घड़ी ? अखिलेश ने बुलाई अपने करीबियों की स्पेशल मीटिंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse