जर्मनी में आज फिर धमाका, 1 की मौत, 11 घायल

0

आजकल यूरोप में रोज कहीं ना कहीं हमले हो रहे हैं। ताजा मामला आज फिर जर्मनी का है। जर्मनी के लोकल मीडिया के अनुसार जर्मनी के नूरेमबर्ग के नज़दीक आंसबाख़ शहर में एक बार में धमाका हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति मारा गया और कई अन्य ज़ख्मी हो गए।
धमाके की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। लेकिन शहर के एक अधिकारी के हवाले से लोकल मीडिया में कहा गया है कि ये एक’विस्फोटक उपकरण’ था।

इसे भी पढ़िए :  भारत के दक्षिण चीन सागर विवाद पर रूख से वियतनाम हुआ खुश

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। और मामले की जांच की जा रही है।
ये घटना ऐसे समय हुई है जब जर्मनी में बीते हफ्ते हुई हिंसक घटनाओं के बाद तनाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जोधपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, आर्म्स एक्ट मामले में बरी हुए सलमान खान