नई पार्टी बनाएंगे योगेंद्र यादव, 31 जुलाई को करेंगे घोषणा

0

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई को योगेंद्र यादव की नई पार्टी का एलान हो सकता है। पार्टी के नाम और अन्य औपचारिकताओं का एलान भी जल्द होगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नाम में स्वराज शब्द जरूर होगा।
नई पार्टी की कमान योगेंद्र यादव खुद संभाल सकते है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा आदि नेताओं ने स्वराज अभियान नाम का संगठन बनाया था जिसके संयोजक आनन्द कुमार हैं। राजनीतिक दल बनने के बाद भी स्वराज अभियान संगठन बरकरार रहेगा
स्वराज अभियान के मीडिया प्रभारी अनुपम ने बताया कि 6 से ज्यादा राज्यों और 100 से ज्यादा जिलों में स्वराज अभियान की निर्वाचित इकाई बन चुकी है। 31 जुलाई को दिल्ली में स्वराज अभियान संगठन के चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक में नई पार्टी का प्रस्ताव आ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक स्वराज अभियान की राजनीतिक पार्टी दिल्ली में अगले साल होने वाले MCD चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि इससे पहले पंजाब को लेकर भी अंदरखाने में रणनीति बनाई जा रही है। स्वराज अभियान से जुड़े लोग पंजाब में स्वराज पार्टी नाम से राजनीतिक दल बना कर पहले से सक्रिय हैं। हालांकि स्वराज अभियान इस पार्टी को खुद से अलग बताता है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! आपके खाते पर है सरकार की नजर, देना होगा पाई-पाई का हिसाब