क्या 2 अप्रैल से बंद हो जाएगा ‘द कपिल शर्मा शो’?

0
कपिल
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ झगड़ा अब ‘द कपिल शर्मा शो’ पर भारी पड़ता दिख रहा है। कीकू शारदा को छोड़ टीम के बाकी सदस्यों ने द कपिल शर्मा शो के लास्ट एपिसोड में आने से माना कर दिया था। जिसका सीधा असर शो की व्यूवरशिप और टीआरपी पर भी पड़ा है। शो की अगली कड़ी 2 अप्रैल को शूट होनी है लेकिन ये अब भी साफ नहीं है कि डॉ मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर), नानी (अली असगर) और चंदू चायवाला (चंदन प्रभाकर) इसमें नजर आएंगे या नहीं। सूत्रों के मुताबिक स्थिति ऐसी है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके ‘द कपिल शर्मा शो’ दोनों का ही भविष्य जटिल बना हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  ऋषि कपूर ने भारतीय कंटेंट बैन करने पर पाकिस्‍तानी मीडिया अथॉरिटी को फटकारा

 

शो के हालिया दो यू-ट्यूब एपिसोड्स को लाइक की तुलना में तीन गुना ज्यादा लोगों ने डिस्लाइक किया है। जबकि शो के पुराने एपिसोड में लाइक करने वालों की संख्या नापसंद करने वालों से कई गुना ज्यादा रही है। इस पसंद-नापसंद में आए बदलाव को शो की घटती लोकप्रियता, एपिसोड में कंटेंट की कमी और फ्लाइट में कपिल के हंगामे का असर भी कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से खुलेआम किया प्यार का इजहार, पोस्ट की तस्वीरें

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse