RSS की तर्ज पर कांग्रेस बनाएगी ‘राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ’

0
आरएसएस नेता
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

जल्दी ही कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तर्ज पर राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ बनाने वाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता असलं शेर खान ने बुधवार को इस बात का एलान करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ (आरसीएसएस) बनाएंगे। कहा जा रहा है कि संघ से उन लोगों को जोड़ा जाएगा, जो कांग्रेस की विचारधारा के समर्थक हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए कहां रात भर सड़क पर खड़े रहे नोटों से भरे दो ट्रक

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम ने बताया कि, “मैं आज ‘राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ’ के गठन की घोषणा करता हूं। यह मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में ठीक उसी तरह से कांग्रेस की मदद करेगी, जैसे संघ चुपके-चुपके पिछले दरवाजे से चुनावों में बीजेपी को सपोर्ट करती है।”

इसे भी पढ़िए :  'मोदी सरकार ने प्रचार पर खर्च किए जनता के 2000 करोड़ रुपये'

 
असलम ने कहा कि आरसीएसएस का ढांचा ठीक उसी प्रकार होगा, जैसे आरएसएस का है, लेकिन आरसीएसएस का कोई परिधान नहीं होगा, जैसा कि संघ के स्वयंसेवकों का है। उन्होंने बताया कि मैंने राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ बनाने का निर्णय किया है, क्योंकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की भारी कमी है, जबकि एक राजनीतिक दल के लिए चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने लगाया बीबीसी और उसके एक पत्रकार पर पांच साल का प्रतिबंध

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी  की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse