‘गोलियां किसी को नहीं पहचानतीं, घर में रहें पत्थरबाज’

0
एसपी वेद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वेद ने युवाओं को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी है। डीजीपी ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी हम मुठभेड़ में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में दूसरे दिन भी नहीं लगा कर्फ्यू, हालात शांतिपूर्ण

डीजीपी एसपी वेद ने कहा, युवा नागरिकों को उकसाया जा रहा है और उन्हें सेना पर पत्थर मारने को कहा जा रहा है। युवाओं को पथभ्रमित किया जा रहा है और उन्हें मुठभेड़ की जगहों पर जाने के लिए उकसाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  10 साल की मासूम बच्ची का रेप के बाद किया कत्ल, कंबल में लपेट कर टैंक में फेंकी लाश

जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने कहा कि बंदूक से निकली गोली यह नहीं देखती कि वह किसे लगेगी। नौजवानों को घर पर रहना चाहिए और एनकाउंटर वाले इलाकों में नहीं आना चाहिए, यह मेरा निवेदन है। उन्होंने कहा कि जो नौजवान एनकाउंटर साइट पर आ रहे हैं वे जानबूझ कर आत्महत्या करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अनंतनाग उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती की जीत, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse