कश्मीर में दूसरे दिन भी नहीं लगा कर्फ्यू, हालात शांतिपूर्ण

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में सोमवार(26 सितंबर) को लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा और हालात काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे। हालांकि अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘घाटी क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण रही और पहले के मुकाबले ज्यादा संख्या में वाहन सड़कों पर दिखे।’’ उन्होंने कहा कि शांति भंग करने के विभिन्न मामलों में वांछित 55 लोगों को पिछले 24 घंटों में घाटी के विभिन्न भागों से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पर हमले की तैयारी में अल-कायदा

कश्मीर के किसी भी हिस्से में सोमवार को कर्फ्यू नहीं था, लेकिन एहतियात के रूप में घाटी के कई स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू थी। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू नहीं लगाने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अगर गिरफ्तार ना होते ये दो भाई तो गुजरात बन जाता ISIS का अड्डा और हो जाता 'लोन वुल्फ' अटैक

हालांकि अलगाववादियों की ओर से बुलाए गए बंद के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा। आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही ये लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पम्पोर हमले से खुश है आतंकियों का आका, दी ड्रोन से हमला करने की गीदड़ भभकी