लाल बत्ती लगी गाड़ी में सवार होकर बनारस की सड़कों पर घूम रहा नकली सीएम योगी, देखें वीडियो

0
लाल बत्ती
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सरेआम मजाक बनते दिखा। दरअसल बुधवार रात यहां एक शख्स लाल बत्ती लगी गाड़ी में सवार जनता का अभिवादन ले रहा था। इस गाड़ी के पीछे चल रहे लोग योगी-योगी के नार लगा रहे थे। इस शख्स की वेशभूषा उत्तप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह थी। दूर से देखने पर किसी को भी यही लगेगा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गुजर रहा है। लेकिन हकीकत इससे काफी परे है। कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाता योगी की वेशभूषा धारण किया ये शख्स काशी की सड़कों पर धूमधाम से घूमता नजर आया। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक वाराणसी में झूलेलाल जयंती के मौके इस नजारे ने सबको हैरान कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों ने कश्मीरी युवकों को पहले पीटा, उसके बाद जो किया उसे देख कर आप भी सिहर जाएंगे : देखिए वीडियो

खबर के मुताबिक इस मौके पर एक शख्स पूरी तरह से योगी आदित्यनाथ की तरह तैयार होकर अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ निकला। सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार में चल रहे इस शख्स की गाड़ी में दो बॉडीगार्ड्स ठीक उसी तरह लटके हुए थे जैसे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सरीखे किसी वीवीआईपी के साथ चलते हैं। इन लोगों की भरपूर कोशिश ये थी कि ये काफिला पूरी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला प्रतीत हो। अपनी इसी कोशिश में इस गाड़ी के आगे-आगे ब्लैक कैट कमांडो़ज़ जैसी ड्रेस पहने और हाथ में नकली बंदूकें लिए चार लोग चल रहे थे। ये लोग आगे से भीड़ को किनारे करते हुए गाड़ी के आगे-आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरकार के इस नए नियम से मीट कारोबारियों में हड़कंप

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse