सीएम योगी से मिले सपा नेता शिवपाल यादव, बीजेपी में होंगे शामिल?

0
शिवपाल यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। शिवपाल करीब सवा ग्यारह बजे योगी से मिलने उनेक सरकारी आवास पहुंचे। इससे पहले मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी योगी से मुलाकात कर चुके हैं। शिवपाल की इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मेवात में मुसलमान भी हैं गोभक्त: बेटी की शादी में करते हैं गायदान और जीतते हैं गोपालक पुरस्कार

शिवपाल यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो यह एक शिष्टाचार भेंट है। लेकिन मुलायम सिंह यादव की बहु और बेटे अपर्णा-प्रतीक ने योगी के स्वागत में जिस तरह पलक-पावड़े बिछाए और जिस तरह सियासी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का पक्ष लेते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला, उससे कुछ-कुछ तो साफ हो ही जाता है कि यह शिष्टाचार भेंट के अलावा व्यापक रणनीति का भी हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  यदि मोदी के तहत कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझा, तो यह कभी नहीं सुलझेगा: महबूबा

अगले पेज पर क्या है मुलाकात के मायने 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse