दिल्ली की कलयुगी मां! अपनी ही बेटी की जिंदगी को बना डाला ‘नर्क’, ये दास्तान आपको हिला देगी!

0
फ्लैट

शनिवार रात को दिल्ली में एक चौंका देने बाला वाक्या सामने आया । पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर के दो कमरे के एक फ्लैट से पुलिस ने एक 17 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार लड़की को करीब एक साल से फ्लैट में कैद करके रखा गया था। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर फ्लैट में जांच के लिए पहुंची थी। जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो चारों ओर कूड़े का ढेर लगा मिला और पूरे फ्लैट में केवल एक टेबल फैन के अलावा कोई भी यांत्रिक सामान नहीं था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मां अपनी दूसरी बेटी के साथ पास ही के फ्लैट में रहती थी। लड़की की मां दिन में दो बार उसे खाना देने जाती थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी की मां उसे दिन में केवल एक बार पानी देती थी। किशोरी की मां कथित तौर पर उसे खाने मे नींद की गोलियां मिलाती थी ताकि वो दिन भर सोती रही।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण गुजरात में समुदायों के बीच झड़प, 44 गिरफ्तार

किशोरी की मां का उसके पिता के साथ साल 2011 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में गुजारा-भत्ता का मुकदमा अभी चल रहा है। लड़कियों की मां उनके पिता को उनसे कोई संपर्क नहीं रखने देती थी। रिपोर्ट के अनुसार 10वीं तक पढ़ाई करने वाली लड़की को कुछ साल पहले तक घर से बाहर देखा जाता रहा था। एक पड़ोसी ने टीओआई को बताया कि उसने कुछ साल पहले लड़की और उसकी बहन को देखा था। उसके बाद उसने पुलिस के छापे के बाद ही उसे देखा मामले की जानकारी तब हुई जब एक पड़ोसी ने लड़की को सुबह के समय रोते हुए सुना तो उसने इमारत के नीचे स्थित दुकानदार को इसके बारे में बताया।जिसके बाद पड़ोसियों ने अगली सुबह खाना देने आयी लड़की से इस बारे में बात की तो उसने उन्हें चुप रहने के लिए पैसे देने की बात कही। पड़ोसियो को लड़की की मां के इरादे पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। जब पुलिस फ्लैट में जाने की कोशिश कर रही थी तब लड़की की मां और उसकी बहन पुलिस को रोकने के लिए लगातार बहस करती रहीं थीं।

इसे भी पढ़िए :  रायन मर्डर केस: प्रद्युम्न की हत्या वाले बयान से पलटा कंडक्टर, बोला मुझे फंसाया गया है

लड़की की मां दो साल पहले इस फ्लैट में रहने आई थी। लड़की के पिता ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से बातचीत में बताया कि उन्हें उनकी बेटियों से कभी बात भी नहीं करने दी जाती है। लड़की के पिता ने कहा की उनके कई बार फोन करने पर भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता था। उन्होंने कई बार पत्र भी लिखे जिनका जवाब नहीं आया।

इसे भी पढ़िए :  BJP ज्वाइन करने पर एन.डी.तिवारी के भतीजे की चुटकी, 'मानसिक हालत ठीक नहीं, पता नहीं चला होगा...'