अन्ना हजारे बोले, ‘भ्रष्टाचारी नेताओं को भी दी जाए फांसी की सजा’

0
अन्ना हजारे
फाइल फोटो

जहां एक तरफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रूपए लेने का आरोप लगा है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचारी नेताओं और मंत्रियों को फांसी देने की बात कही है। एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “निर्भया के दोषियों की तरह देश के भ्रष्टाचारी नेता और मंत्रियों को भी फांसी की सजा देनी चाहिए। तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा।”

इसे भी पढ़िए :  एक ही दिन केजरीवाल के दो विधायक गिरफ्तार

 

गौरतलब है कि निर्भया गैंग रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट के इस फैसले पर पीड़िता के माता-पिता और पूरे देश ने संतोष जताया है। इससे पहले अन्ना हजारे ने AAP के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर दुख जताया था।

इसे भी पढ़िए :  योगी ने पेश किया यूपी सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, बताया आगे का प्लान

 

अन्ना हजारे ने कहा कि टीवी पर केजरीवाल से जु़ड़ी भ्रष्टाचार की खबरें देखकर वो बेहद दुखी हैं। इस मामले में वो पहले पूरी जानकारी लेंगे उसके बाद ही कोई राय देंगे। अन्ना का कहना है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़कर ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि भरोसा तो उनका उसी दिन टूट गया था जब केजरीवाल के मंत्रियों पर तमाम तरह के संगीन आरोप लग रहे थे और उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ रहा था।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल और मायावती के EVM में गड़बड़ी के दावे में है दम? जानिए ये 5 अहम बातें