सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, DCP को पेश होने का निर्देश

0

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को एक बार फिर फटकार लगाई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस को होटल लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 की जांच में और कितना समय लगेगा। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि दिल्ली पुलिस उपायुक्त इस संबंध की सुनवाई के दौरान पेश हो।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 में 17 जनवरी 2014 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह कमरा बंद पड़ा है। हालांकि कोर्ट ने इसे खोलने का आदेश दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए खोलने से मना कर दिया है। इस कमरे के बंद होने से होटल को लगातार नुकसान हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रिपल तलाक : स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, पढ़िए क्या कहा

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK