नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए आज हो रही है वोटिंग, तैयारी पूरी… सुरक्षा जबरदस्त

0
उपचुनाव

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद..आज नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। देश के नौ राज्यों में एक लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। इन चुनावों के नतीजे 13 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

कहां -कहां हो रहा है चुनाव ?

जिन राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है, उनमें असम की धेमाजी सीट, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश में भड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट, पश्चिम बंगाल की कांठी, दिल्ली की राजौरी गार्डन, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजनगढ़ और झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  TCS के डायरेक्टर पद से भी साइरस मिस्त्री की छुट्टी

वोटिंग के दौरान श्रीनगर में बंद रहेंगा इंटरनेट

आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए भी रविवार को उपचुनाव होगा।  सुरक्षा के मद्देनज़र उपचुनाव की वोटिंग के दौरान पूरे लोकसभा क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंदकर दी गई हैं।श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तीन जिलों में राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए ऐहतियाती उपाय के तौर पर रविवार मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी क्योंकि ऐसी रिपोर्ट मिली है कि पाकिस्तान स्थित समूह अफवाहें फैलाने में लगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से ऊपर वोटिंग, पढ़ें-कहां कितना मतदान