उपचुनाव नतीजे: 10 में 5 सीटों पर BJP आगे, राजौरी गार्डन में AAP तीसरे नंबर पर

0
उपचुनावों
File: Photo
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

आठ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। सभी सीटों से शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे नंबर है। राजस्थान की धौलपुर सीट के शुरुआती रुझान में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है।

LIVE UPDATE

दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। पांच राउंड की काउंटिंग के बाद वो कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को पांच राउंड के बाद महज 2668 वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन हाईजैक कर हमला कर सकते हैं आतंकी, NSG तैयार

झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार आगे।

असम की धीमाजी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है।

कर्नाटक की नंजनगुड सीट पर दूसरी राउंट की काउंटिंग के बाद कांग्रेस आगे।

हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर कांग्रेस है।

मध्यप्रदेश की अटेर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

बांधवगढ़ सीट से बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

पं. बंगाल की कांठी दक्षिण सीट से तृणमूल उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के मंत्री से शादी-खर्च का हिसाब मांग कर खुद घिरे केजरीवाल, ट्विटर यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक

वहीं श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के 38 मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोटिंग कराई जा रही है। हिंसक झड़प के बीच यहां वोटिंग प्रतिशत काफी रहा था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया था।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर में 60 और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को 65 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। प्रदेश में पहली बार दोनों उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीवीटी का भी उपयोग किया गया।

अटेर विधानसभा में इवीएम में गडबडी के आरोप और फर्जी मतदान के चलते पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। सीएम शिवराज सिंह ने जहां बीजेपी को जिताने के लिए दिन-रात एक कर दिया था तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी ताकत लगा दी थी।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिये आज के अखबारों की बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरें

अटेर विधानसभा की बात करें तो यहां कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से हेमन्त कटारे मैदान में हैं, जबकि बीजेपी से अरविन्द भदौरिया उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी से दिनेश भदौरिया चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि इस बार बीएसपी ने उपचुनाव से दूरी बनाकर रखी है। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 18 है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही बताया जा रहा है।

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse