अमेरिका के अफगानिस्तान पर सबसे बड़ा बम गिराने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0
इस्लामिक स्टेट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गृहयुद्ध की आग में झुलसे अफगानिस्तान में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ लड़ाई के दौरान अमेरिकी विशेष सुरक्षा बल के एक कमांडर की मौत होने के बाद अमेरिका ने यह विनाशकारी बम गिराया है। अमेरिका ने अपने कमांडर की मौत के बाद आईएस को नेस्तनाबूत करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण चीन सागर पर मनमर्जी नहीं कर सकता चीन- अमेरिका

अमेरिका सेना के मुताबिक अफगानिस्तान के नंगारहर प्रांत में हाल ही में आईएस के हमले में अमेरिका के विशेष सुरक्षा बल ‘ग्रीन बेरेट’ के कमांडर की जान चली गई थी। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इस घटना के बाद इतना बड़ा कदम उठाया है। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आशंका: भारतीय सीमा के पास चीनी सेना ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

शनिवार को अमेरिकी विशेष सुरक्षा बल के सार्जेंट 37 वर्षीय मार्क डी एलनकार की आईएस से लड़ाई के दौरान मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में गैर परमाणु बम ‘GBU-43’ गिराए जाने की तारीफ की है। वहीं, एलनकार के परिजनों ने अमेरिका की ओर से बम गिराए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अमेरिका के इस कदम को सर्वोत्तम करार दिया है। एलनकार अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। हालांकि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

इसे भी पढ़िए :  म्यांमार के मशहूर वाटर फ़ेस्टिवल में 285 लोगों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse