खौफनाक: पति के कारण एड्स हुआ तो रच डाली प्रेमी संग उसकी मौत की साजिश

0
एड्स

मुंबई से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है, एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया जब उसे यह पता चला कि उसके पति की वजह से उसे एड्स का शिकार होना पड़ा। अपने जीजा के मर्डर केस में गिरफ्तार महिला को लेकर यह खुलासा हुआ है। महिला के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को पता चला है कि उसने अपने पति का भी मर्डर किया है। जब महिला को पता चला कि उसे अपने पति के कारण एड्स हो गया है, इसकी नाराजगी में उसने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला।

इसे भी पढ़िए :  KRK ने ट्विटर पर गांधी-मोदी की फोटो शेयर कर उड़या मजाक, तो लोगों ने की आलोचना बताया अनपढ़

आरोपी महिला का नाम वंदना थोरबे है। वंदना को चारकोप के रिटायर्ड बैंक मैनेजर के मर्डर केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब उस पर अपने पति अशोक थोरबे (42) की भी हत्या का आरोप लगा है। वंदना के अलावा पुलिस ने उसके प्रेमी नीलेश सुपेकर (32) को भी गिऱफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िए :  टल गया बड़ा हादसा, मुंबई एयरपोर्ट पर टकराए दो विमानों के विंग

जॉइंट सीपी (कानून-व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि वंदना के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वंदना पर आरोप है कि उसने 12 नवंबर, 2012 को नीलेश के साथ मिलकर पति अशोक थोरबे की हत्या करके लाश बीड के जंगलों में फेंक दी थी। उसने पति की गुमशुदगी के बारे में भी कहीं कोई मामला दर्ज नहीं कराया था।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या