देखिए अफगानिस्तान मे गिराए गए महाबम का पहला वीडियो

0
अफगानिस्तान

वॉशिंगटन : अमेरिका की ओर से गुरुवार को अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट पर गिराए गए अब तक के सबसे बड़े बम का विडियो सामने आ गया है। इस विडियो को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ट्विटर हैंडल पर जारी किया गया है। यही नहीं अमेरिकी सेना की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि उसने शाम को 7:32 पर अफगानिस्तान के नानगरहर सूबे के अछिल जिले में ‘मदर ऑफ ऑल बम’ गिराया। अमेरिकी सेना के मुताबिक आईएस के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के तहत आतंकी संगठन के ठिकानों और सुरंगों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  इस कॉलेज में छात्रों को प्रोफेसर्स को मिलेगी बंदूक लेकर जाने की छूट

अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक एयरक्राफ्ट के जरिए इस बम को गिराया गया। सेना ने कहा कि यह हमला इस तरह से किया गया, जिससे नागरिकों को कम से कम नुकसान हो और आतंकियों से सख्ती से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी लड़की ने बताई अपने देश की सच्चाई तो भड़क गया एंकर, देखें वीडियो

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जॉन. डब्ल्यू निकोलसन ने कहा, ‘आईएस का नुकसान बढ़ा है। वह अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आईईडी, बंकर और टनल्स का इस्तेमाल कर रहे थे।’ हमले को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन से निपटने का यह सही तरीका है।
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में सांसदों का शिष्टमंडल जाएगा न्यूजीलैंड