अमेरिका में भगवान नाम पर बिक रही थी शराब, हुआ भंडाफोड

0
source: जनसत्ता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका की दो अॉनलाइन रिटेल कंपनियों पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इन कंपनियों ने बीयर की बोतल पर हिंदू भगवान गणेश की तस्वीर और जूतों पर ओम का निशान लगाया हुआ था। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स कमिश्नर नरेश कडयान ने ओम के निशान के जूते बेचने वाली वेबसाइट yeswevibe.com और बीयर की बोतल पर भगवान गणेश का चित्र लगाने वाली वेबसाइट lostcoast.com के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मैक्सिको के दक्षिण तट पर तूफान मैक्स ने दिया दस्तक

कडयान ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को खत लिखकर कहा है कि वह इस मामले एफआईआर दर्ज करे और सुनिश्चित करे कि इस सामानों की बिक्री न हो पाए। दूसरी शिकायत दिल्ली के प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि ओम दुनिया भर के फैले हिंदू लोगों की आस्था का विषय है। आईपीसी की धारा 295 ए और 153 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के बदले सुर, बोलें – नहीं जानता कौन है पुतिन, रूस से नहीं होगा कोई समझौता

याद दिला दें कि अमेजन.कॉम भी भारतीय झंडे वाले डोरमैट बेच रही थी। इसके बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कंपनी को धमकी दी थी कि अगर वे ऐसे प्रोडेक्ट बेचना बंद नहीं करेंगे तो उनकी कंपनी के किसी भी अधिकारी को भारतीय वीजा नहीं दिया जाएगा। सुषमा स्वराज ने टि्वटर पर कहा था, ‘अमेजन बिना शर्त माफी मांगे। उन्‍हें हमारे राष्‍ट्रध्‍वज का अपमान करते सारे उत्‍पाद हटाने ही होंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम किसी भी अमेजन कर्मचारी को भारतीय वीजा नहीं देंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारत के साथ लगती सीमा पर बढ़ाएंगे पट्रोलिंग- चीन

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse