देखिए अफगानिस्तान मे गिराए गए महाबम का पहला वीडियो

0
अफगानिस्तान

वॉशिंगटन : अमेरिका की ओर से गुरुवार को अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट पर गिराए गए अब तक के सबसे बड़े बम का विडियो सामने आ गया है। इस विडियो को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ट्विटर हैंडल पर जारी किया गया है। यही नहीं अमेरिकी सेना की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि उसने शाम को 7:32 पर अफगानिस्तान के नानगरहर सूबे के अछिल जिले में ‘मदर ऑफ ऑल बम’ गिराया। अमेरिकी सेना के मुताबिक आईएस के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के तहत आतंकी संगठन के ठिकानों और सुरंगों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  इस्लामाबाद से लौटकर दिल्ली पहुंचे राजनाथ सिंह

अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक एयरक्राफ्ट के जरिए इस बम को गिराया गया। सेना ने कहा कि यह हमला इस तरह से किया गया, जिससे नागरिकों को कम से कम नुकसान हो और आतंकियों से सख्ती से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़िए :  रूस ने दिया पाकिस्तान को झटका, लड़ाकू विमान देने से इनकार किया

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जॉन. डब्ल्यू निकोलसन ने कहा, ‘आईएस का नुकसान बढ़ा है। वह अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आईईडी, बंकर और टनल्स का इस्तेमाल कर रहे थे।’ हमले को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन से निपटने का यह सही तरीका है।
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  इक्वाडोर के पश्चिमोत्तर तटीय इलाकों में शक्तिशाली भूकंप