कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, पीएम मोदी की तारीफ, देखें वीडियो

0
कुमार विश्वास
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुमार विश्वास ने यह वीडियो शुक्रवार (14 अप्रैल) को पोस्ट किया था। वीडियो में कुमार विश्वास ने कई मुद्दों और बातों का जिक्र किया है। सबसे प्रमुख बात राष्ट्र यानी देश को लेकर है। कुमार विश्वास कह रहे हैं कि लोगों को आपसी लड़ाई, राजनीति छोड़कर देश को एक रखने पर ध्यान देना चाहिए। वीडियो में कुमार विश्वास प्रमुख तौर पर जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हैं। सबसे पहले वह उस वीडियो की बात छेड़ते हैं जिसमें CRPF के जवानों को कश्मीर के कुछ युवा लड़के मार रहे थे। कुमार विश्वास उसकी निंदा करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को कपिल मिश्रा की मां का खुला खत, कहा- मेरा बेटा सच का एजेंट, भगवान से डरो केजरीवाल

उसके बाद कुमार विश्वास मोदी पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि अगर कोई पार्टी राष्ट्रवाद का जिक्र करके सत्ता में आएगी और कुछ नहीं करेगी तो उससे सवाल पूछे ही जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर कोई पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने का नाम लेकर सरकार बनाएगी और उसके खुद के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे तो लोग सवाल पूछेंगे ही। कुमार विश्वास नरेंद्र मोदी की तारीफ भी करते हैं। कुमार विश्वास कहते हैं कि एक बार मुरली मनोहर जोशी लाल चौक पर झंडा फहराने गए थे और मोदी ने उस कार्यक्रम की तैयारी की थी। जिसकी उनके खुशी थी। कुमार विश्वास ने मोदी के सियाचिन पर जाकर त्योहार मनाने की भी तारीफ की।

इसे भी पढ़िए :  अमरिंदर के स्विस खातों के सबूत होने के बावजूद पीएम ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कीः केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse