अब खराब मोबाइल को रिपेयर मत करवाएं, ई- मशीन मे डालें और पैसे पाएं !

0
ई- मशीन

अगर आप अपने खराब मोबाइल को रिपेयर नहीं करवाना चाहते और उसे कचरे के डिब्बे मे फेकने का सोच रहे हैं तो ज़रा ठहर जाइये! आपको बता दें कि इसके बदले आप कमाई कर सकते हैं। सिर्फ मोबाइल ही नहीं की-बोर्ड, माउस या हेडफोन के बदले भी अब आप पैसा कमा सकते हैं।

जी हां, कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर जल्द आपको इन सब चीजों के बदले अच्छी रकम मिल सकेगी। देश की पहली ई-कचरा वेडिंग मशीन यहां लग चुकी है। भारत सरकार और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के सहयोग से एक स्टार्ट-अप कंपनी ने न्यू यॉर्क की तर्ज पर इस प्रॉजेक्ट को हाथ में लिया है।

इसे भी पढ़िए :  कर्ज के बदले रौंद डाली मां और बेटी की इज्जत, किया गैंगरेप

शुक्रवार को पुणे से दिल्ली लाने के बाद इन मशीनों को कनॉट प्लेस के 8 ब्लॉक और इंडिया गेट के पास रख दिया गया है। हालांकि अभी एक सप्ताह तक इनमें सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होने का काम चलेगा। इसके बाद इसकी सुविधा जनता को मिल सकेगी। इस मशीन में प्लास्टिक की बोतल डालने पर एक और बीयर की बोतल डालने पर दो रुपये तक मिलेंगे। हालांकि ई-कचरे के तहत किस चीज पर कितनी रकम मिलेगी, इसके बारे में कंपनी ने अभी डिस्प्ले नहीं किया है। एक कर्मचारी के मुताबिक, मशीन लगने के बाद कीमतों के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी।

इसे भी पढ़िए :  रात में चलाती है परांठे की दुकान, दिन में तैयार करती है PhD की थीसिस

गौरतलब कि कनॉट प्लेस सहित नई दिल्ली एरिया में कचरे को वेडिंग मशीन लगाने के लिए कुछ समय पहले एनडीएमसी ने इस कंपनी के साथ करार किया। पहले मशीन इंडिया गेट पर लगाई गई। अब कनॉट प्लेस पर लगाई जा रही हैं। जल्द ही दोनों जगह ये काम करने लगेंगी। बाद में दूसरे क्षेत्रों में भी इन्हें लगाने का प्लान है

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच ताजा झड़प में एक की मौत, अब तक कुल मिरने वाले लोगों की संख्या 58