छोटी बच्चियों का ‘खतना’ करने के आरोप में भारतीय मूल की डॉक्टर अरेस्ट

0
खतना
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका में छोटी बच्चियों के जननांगों को विकृत(खतना) करने का एक मामला समने आया है जिसके आरोप में भारतीय मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जुमाना नागरवाला (44) नामक यह महिला अमेरिका में एक इमरजेंसी रूम फिजीशन हैं। इनपर आरोप है कि यह अमेरिका में 6 से 9 साल की बच्चियों के जननांग को क्षति पहुंचाने का काम कर रही थी।

इसे भी पढ़िए :  खौफ का खात्मा ! तुर्की हमले में इस्लामिक स्टेट के 20 आतंकी ढेर

 

हेनरी फॉर्ड हेल्थ सिस्टम की वेबसाइट के मुताबिक जुमाना इंग्लिश और गुजराती भाषाएं बोलती हैं। गिरफ्तारी के बाद जुमाना को डिट्रॉइट के फेडरल कोर्ट में पेश किया गया।
साल 1997 से अमेरिका में महिलाओं का खतना करने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ होने वाले इस कृत्य के मामलों में चार गुना वृद्धि हुई है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल व प्रिवेंशन के मुताबिक, पांच लाख 13 हजार महिलाओं व लड़कियों पर खतना करने का खतरा मंडरा रहा है। साल 1996 में यूएस कांग्रेस ने कानून पास करते हुए जननांग विकृति को अवैध करार दिया था। इस अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को पांच साल की सजा का प्रावधान है। हालांकि अमेरिका के 26 राज्यों में यह अपराध नहीं है। इनमें मिशिगन भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें कैसे ISIS आतंकी चूहों की तरह भाग रहे है

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse