नॉर्थ कोरिया ने परमाणु युद्ध के लिए कसी कमर! धमकी वाले लहजे में अमेरिका से कहा ‘हम आर पार के युद्ध के लिए तैयार हैं’

0
नॉर्थ कोरिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्योंगयांग : नॉर्थ कोरिया ने एक तरह से अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई का पलट कर जवाब दिया जाएगा। नॉर्थ कोरिया ने एक तरह से परमाणु युद्ध की भी धमकी देते हुए कहा कि वह नाभिकीय हमलों से भी पलटवार करने के लिए तैयार है। इससे इस बात के संकेत भी मिल रहे हैं कि उत्तर कोरिया छठां परमाणु परीक्षण भी करने की तैयारी में है। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम-जोंग के दादा और देश के संस्थापक किम द्वितीय-संग की जयंती पर निकाली गई परेड के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के हबीब बैंक को न्यूयॉर्क में बंद करने का आदेश

तानाशाह शासक किम जोंग-उन ने शक्ति प्रदर्शन के लिए निकाली गई परेड का निरीक्षण किया और कदम ताल करते हुए सैनिकों को सलाम किया। सैनिकों के साथ-साथ टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों को भी परेड में शामिल किया गया था। सरकारी टेलिविजन के सीधे प्रसारण में दिखाया गया कि ऑनर गार्ड का निरीक्षण करने के बाद किम ने सेना और पार्टी के शीर्ष नेताओें के साथ किम द्वितीय-संग चौराहे पर चल रही परेड को देखा। किम काला सूट पहने हुए थे। शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरती इस परेड में महिला सैनिक भी शामिल थीं।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने जारी किया नया बर्बर वीडियो, तुर्की के सैनिकों को जिंदा जलाया, देखें वीडियो

टीवी पर लाइव प्रसारण में एक पुरष ने वॉइसओवर में कहा, ‘आज की परेड हमारी शक्तिशाली सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करेगी।’ यह परेड किम के दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम द्वितीय-संग की 105वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई। इस दिन को उत्तर कोरिया में ‘सूर्य दिवस’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसका उद्देश्य वॉशिंगटन को अलग-थलग पड़े और परमाणु क्षमता से संपन्न उत्तर कोरिया के सैन्य बल का स्पष्ट संदेश देना भी था।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बन सकता है परमाणु युद्ध की वजह-अमेरिकी जनरल ने जताई चिंता

अगले पेज पर पढ़िए- नॉर्थ कोरिया ने कहा – हम आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse