50 साल तक फंसा रहा भारत में, जब परिवार से मिला तो … फूट पड़ा आंखों से आंसुओं का सैलाब, देखें वीडियो

0
भारत

चीन के साथ वर्ष 1962 के युद्ध के बाद सीमा पार कर जाने पर 50 साल से अधिक समय तक भारत में फंसा रहा एक चीनी सैनिक अपने भारतीय परिवार के सदस्यों के साथ चीन पहुंचा जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। उसका अपने परिवार के लोगों से भावनात्मक मिलन हुआ। वांग क्वी (77) नामक इस चीनी सैनिक को लेने के लिए उसके करीबी चीनी संबंधियों के अलावा चीनी विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के अधिकारी भी पहुंचे। वांग दिल्ली से बीजिंग आने वाले विमान में अपने बेटे, बहू और पोती के साथ आए।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका का इस्लामिक स्टेट पर बड़ा हवाई हमला, दर्जनों तेल के टैंकरों को बम से उड़ाया

पांच दशक से भी अधिक समय पहले सीमा पार कर जाने वाले वांग जब पहली बार अपने चीनी संबंधियों से वापस मिले तो उनसे गले लगकर भावुक हो उठे। वांग के साथ उनका बेटा विष्णु वांग, बहू नेहा और पोती खनक वांग थी। हालांकि उनकी भारतीय पत्नी सुशीला भारत में ही रूकीं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में केजरीवाल बनें हीरो,पढ़िए पाकिस्तानियों ने क्या कहा

भारत में करीब 50 साल रहे चीनी युद्धबंदी वांग शी अपने परिजोनों से मिलने के दौरान आसुंओं को रोक नहीं पाए। परिजनों से मिलने के बाद देर तक उनकी आंखों से आंसू निकलते रहे। आंसुंओ के बीच ही वे अपने परिजनों से मिलते रहे। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर कोई भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही है : चीनी मीडिया

नीचे वीडियो में देखिए – 50 साल बाद अपने परिवार से मिलने पर कैसे फूट पड़ा आंसुओं का सैलाब

ANI के सौजन्य से वीडियो