ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस वाले देंगे डबल फाइन

0
ट्रैफिक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अहमदाबाद : ऐसा नहीं है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ आम नागरिक को सजा भुगतनी पड़ती है या जुर्माना देना पड़ता है। पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक बगैर हेलमेट ड्राइव करते हुए पकड़े जाने पर पुलिसवालों को डबल फाइन देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  जेडएनपी ने छोड़ा एनडीए, कहा 'हिंदू पार्टी' है बीजेपी

बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने या कोई अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आम नागरिक को 100 रुपए जुर्माना देना पड़ता है, लेकिन अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पकड़ा जाता है तो उसे डबल देना होगा। इतना ही नहीं, ऐसे मामलों में एक मेमो तैयार कर डीसीपी को भेजा जाएगा और डीसीपी 1,000 से 3,000 रुपए तक की विभागीय पेनल्टी लगा सकते हैं। संबद्ध अधिकारी को सात दिनों के अंदर जवाब देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने 5 लाख की इनाम की राशि

कमिश्नर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने ते कुछ मामलों में पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया जा सकता है। अब तक 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को सजा दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद की ‘बहन’ और अलगाववादी नेता असिया अंद्राबी गिरफ्तार

अगले पेज पर पढ़िए – उधार की गाड़ी पर चलते हैं पुलिस वाले

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse