तंजानिया में मिला लापता विमान MH- 370 का मलबा, मलेशिया ने की पुष्टि

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। तंजानिया के तट से इस साल जून में मिला विमान के मलबे का एक टुकड़ा एमएच370 विमान का है, जो ढाई साल पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था। मलेशिया ने इसकी पुष्टि की है।

मलबा तंजानिया के पेम्बा द्वीप के निकट से बरामद किया गया था और इससे मलेशिया एयरलाइंस के उस विमान से जोड़कर देखा गया जो रहस्यमय हालात में गायब हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  चाय की दुकान से बदली तक्दीर, मिला मलेशिया जाने का मौका

मलेशिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि मलबे के टुकड़े को विशेषज्ञों की जांच के लिए आस्ट्रेलिया ले जाया गया था। इसकी जांच से पता चला है कि यह मलबा एमएच370 विमान का ही है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग का सख्त आदेश, अगर ज्योतिषों ने की चुनावी नतीजों की भविष्यवाणी तो खैर नहीं

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘‘विशेषज्ञ इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह मलबा एमएच370 विमान का है।’’ अधिकारियों ने पहले कहा था कि मलबे का टुकड़ा लापता विमान का होने की पूरी संभावना है। अब इसकी पुष्टि हो जाने के बाद विमान को लेकर अब किसी तरह का असमंजस नहीं रहा।

इसे भी पढ़िए :  अपने सैनिकों के मारे जाने से बैखलाए पाक आर्मी चीफ, अब लगा रहे ये गुहार

मालूम हो कि यह विमान आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ा था और कुछ देर बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। विमान में 239 लोग सवार थे।