सलमान खान पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- बॉर्डर पर लड़ने जाएंगे ?

0
सलमान खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में दिए गए सलमान खान के बयान पर बवाल हो गया है। शिवसेना के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी सलमान पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने कहा है कि क्या सलमान बॉर्डर पर लड़ने जाएंगे? ठाकरे ने कहा कि क्या हमारे यहां कलाकारों की कमी है? हमें पाकिस्तानी कलाकारों की क्या जरूरत है। बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में काम कर रहे पाकिस्तान के कलाकारों को सपोर्ट करते हुए कहा था कि कलाकारों को बैन कर देना आतंकवाद का हल नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  स्नूपगेट कांड में मोदी और शाह पर लगे आरोपों की जांच करवाए महिला आयोग: केजरीवाल

उड़ी अटैक के बाद मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ने का अल्टिमेटम दिया था। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, ‘जवान बॉर्डर पर लड़ रहे हैं। क्या होगा अगर वह लड़ने से मना कर दें? हमारी सीमाओं की रक्षा कौन करेगा? सलमान खान?’ ठाकरे ने कहा कि इन कलाकारों को समझना चाहिए कि ‘देश सर्वोपरि है’। अगर इन्हें इतनी समस्या है तो हम इन की फिल्में भी बैन कर देंगे।

इसे भी पढ़िए :  अपनी बायोपिक में खुद काम करेंगी सनी लेओन

पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा था, पाकिस्तानी कलाकार सिर्फ कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं। आतंकवाद और कला दो अलग विषय हैं। वे सही वीजा के साथ आए हैं और सरकार उन्हें वर्क परमिट देती है।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने कहा कि सलमान खान को सबक सिखाया जाना चाहिए। अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से इतना प्यार है तो वह पाकिस्तान शिफ्ट हो जाएं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए ऐसी हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्मों को जो ट्रेनों में चोरी के सीन की वजह से सुपरहिट हुए

अगले पेज पर देखें राज ठाकरे का बयान 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse