अपने रुख पर अड़ी पाकिस्तानी सेना, कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने से किया इनकार

0
जाधव
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कथित जासूसी के आरोपी भारतीय नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव तक पहुंचने की भारत की 14वीं कोशिश भी नाकाम हो चुकी है। पाकिसतान ने जाधव तक राजनयिक पहुंच की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

 
हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। 46 वर्षीय जाधव को पाक की एक सैन्य अदालत ने पिछले सप्ताह फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर जाधव की ‘पूर्वनियोजित हत्या’ को अंजाम दिया गया तो द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने जाधव को सुनाई फांसी की सजा, अब भारत पाक कलाकारों को नहीं देगा वीजा?

 
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि कानून के मुताबिक हम जाधव तक राजनियक पहुंच नहीं दे सकते, जोकि जासूसी में शामिल था। जाधव पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों में शामिल था। सेना की जिम्मेदारी है कि उसे सजा दी जाए। हमने इस पर कोई समझौता नहीं किया है और उसे सजा सुनाई है। हम भविष्य में भी इस पर समझौता नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  जस्टिस जगदीश सिंह खेहर बने देश के 44वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse