तनाव के चलते घाटी में सभी स्कूल कॉलेज बंद, CM महबूबा मुफ्ती ने बुलाई कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग

0
महबूबा मुफ्ती
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

घाटी में लगातार चल रहे विरोध-प्रदर्शन के चलते राज्य में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसके चलते मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हालात पर चर्चा करने का लिए आज(मंगलवार) कैबिनेट की इमरजेंसी मीजिंग बुलाई है। हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को छोड़कर मंगलवार को घाटी के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  लालू नीतीश में मनमुटाव, गर्माई बिहार की राजनीति, जानिए क्या है वजह

 

 

सोमवार को प्रशासन ने घाटी में 3G और 4G इंटरनेट सेवा को ब्लॉक कर दिया था।पत्थरबाजी और प्रदर्शनों में कई इलाकों में कॉलेज छात्रों के शामिल होने के बाद ये कदम उठाया गया था। 9 अप्रैल को श्रीनगर, बडगाम और गांदेरबल में उपचुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। उसके बाद से कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक से महिलाओं की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है: BJP

 
इस बीच, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में उपद्रवियों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक बुलेट (गोली) का इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से 1000 प्लास्टिक बुलेट कश्मीर घाटी में भेजा जा चुका है और सुरक्षाबलों को आदेश भी दिया गया है कि वो भीड़ को काबू में करने के लिए वो पैलेट गन का इस्तेमाल ना करें।

इसे भी पढ़िए :  IIT कानपुर ने तोड़ी 50 साल पुरानी परंपरा, कुर्ता-पायजामा पहनकर डिग्री लेंगे आईआईटियंस

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse