उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, पत्रकार को मारी गोली

0

दिल्ली
उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना बेहट के अन्तर्गत आज नकाबपोश बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने आज बताया कि थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम मुर्तजापुर से अपने बेहट स्थित एक दैनिक समाचार के पत्रकार संजय सैनी को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली संजय सैनी के बाजू में लगी और वे बाइक से नीचे गिर पडे।

इसे भी पढ़िए :  सपा में दंगल जारी, नरेश उत्तम बनाए गए पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

हमले के बाद बाइक सवार नकाबपोश बदमाश फरार हो गये। घायल पत्रकार को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  कुनबे में कलह, अब शिवपाल के खिलाफ़ हुई बगावत