समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है साथ ही उन्होंने सपा कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया है और इसे सीज कर दिया गया। खबरों के मुताबिक नरेश उत्तम के साथ आए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर लगे शिवपाल सिंह यादव के नेमप्लेट को भी हटा दिया है।
कौन है नरेश उत्तम नरेश उत्तम
नरेश उत्तम अखिलेश के काफी करीब माने जाते हैं और पिछड़े वर्ग से आते हैं। जब अखिलेश पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट थे, तब नरेश वाइस प्रेसिडेंट थे। नरेश उत्तम विधान परिषद सदस्य हैं। नरेश उत्तम सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं।