अपने रुख पर अड़ी पाकिस्तानी सेना, कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने से किया इनकार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सेना के प्रवक्ता ने रावलपिंडी में दावा किया कि ट्रायल के दौरान जाधव की कानूनी जरूरतों को पूरा किया गया था। जाधव को ऐसे सबूतों के आधार पर सजा सुनाई गई है जिन्हें किसी भी फोरम पर गलत नहीं साबित किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक फैसले के खिलाफ आर्मी की अपीलीय अदालत में जा सकता है और उसके बाद आर्मी चीफ के पास अपील कर सकता है। वह सुप्रीम कोर्ट और पाकिस्तान के राष्ट्रपति के सामने भी अपील दायर कर सकता है, लेकिन सेना हर फोरम पर उसका विरोध करेगी।

इसे भी पढ़िए :  मायावती को लगा फिर झटका, वरिष्ठ नेता समेत हजारों कार्यकर्ता बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

 

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश सचिव तहमीना जांजुआ से मुलाकात की थी। बम्बावाले ने आरोप पत्र और कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा के फैसले की एक प्रमाणित प्रति देने के लिए कहा था। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश सचिव से आग्रह किया था कि जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान की जाए ताकि उसके लिए अपील की जा सके।

इसे भी पढ़िए :  जाधव मामले में पाकिस्तान को अमेरिकी कूटनीतिज्ञों ने लगाई पटकार, कुलभूषण को फांसी देने से पहले 26/11 हमले की करो सुनवाई

 

पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षाकर्मियों ने जाधव को पिछले साल 3 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया जब वह ईरान से पाकिस्तान में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, जबकि भारत का कहना है कि जाधव को पाकिस्तानी अधिकारियों ने ईरान से किडनैप कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  अगर पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दी फांसी, तो ऐसे बदला लेगा भारत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse