विजय माल्या को गिरफ़्तारी के बाद मिली बेल, भारत आने की राह नहीं हैं इतनी आसान

0
माल्या
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लोन डिफॉल्ट मामले में भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या को लंदन में बेल मिल गई है। इससे पहले उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद स्कॉटलैंड यार्ड से शराब व्यापारी विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भारत भी प्रत्यर्पित किया जा सकता है। भारत सरकार के पास ब्रिटिश सरकार ने जो संदेश भेजा था, उसमें लिखा था कि मोदी सरकार ने जो प्रत्यर्पण की अर्जी दी थी, उसके बाद माल्या को गिरफ्तारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई कुछ दिनों में लंदन जाकर अपना केस पेश करेगी।इस बीच माल्या ने ट्वीट करके कहा कि भारत की मीडिया मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रही है.


माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर 17 बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लोन बकाया है। उन्होंने पिछले साल दो मार्च को देश छोड़ दिया था। विजय माल्या दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के मालिक हैं। राज्यसभा सांसद रहे विजय माल्या की एफ 1 टीम भी है।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

प्रत्यर्पण के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि माल्या के खिलाफ भारत का ‘वैध’ मामला है और अगर प्रत्यर्पण आग्रह का सम्मान किया जाता है तो यह ‘हमारी चिंताओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता’ को दर्शाएगा। भारत ने पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन से शराब कारोबारी विजय माल्या सहित करीब 60 वांछित लोगों को प्रत्यर्पित करने को कहा था।
अगले पेज पर पढ़िए- विजय माल्या के भारत आने में क्या है मुश्किलें

इसे भी पढ़िए :  पहले सफर में ही ‘तेजस’ का हेडफोन चुरा ले गए यात्री, LED स्क्रीन पर लगाए स्क्रैच
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse