नोएडा की फैक्ट्री में आग, 6 लोगों की मौत

0
नोएडा
फोटो एनबीटी से साभार

नोएडा : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 11 में बुधवार को एक पांच मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग दोपहर 1 बजे से लगी है अब हालांकि उसपर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह का पीएम पर तंज, कहा- 'मोदी जी, आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं'

इस आग में फंसे लोगों में कंपनी के एक पार्टनर संजय दास भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस दौरान फैक्ट्री में आग लगी उस समय उसमें कई कर्मचारी काम कर रहे थे। हालांकि पुलिस आग के कारणों को लेकर स्पष्ट नहीं है। उसके मुताबिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इसे भी पढ़िए :  राज बब्बर ने कहा, यूपी कर्जमाफी में राहुल गांधी की अहम भूमिका

आग कुछ ही मिनट में पूरी इमारत में फैल गई। जिससे उसमें फंसे कुछ लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी ने जान बचाने के लिए 5वें फ्लोर से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा 'बनकर रहेगी बसपा की सरकार, मीडिया पूंजीपतियों का औजार'