आजम खां पर वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने का आरोप, योगी सरकार करवाएगी सीबीआई से जांच?

0
आजम खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वक्फ बोर्ड के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता आजम खां फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि आजम और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है। यूपी सरकार सेंट्रल वक्फ काउंसिल की रिपोर्ट के आधार पर यह एक्शन ले सकती है।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर की लापरवाही से गई एक महिला की जान!

PWD की 42 पेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आजम खान और उनके परिवारजनों ने रामपुर में कब्रिस्तान व ईदगाह की भी जमीन पर भी कब्जा किया था, इसके साथ ही उन्होंने 1 रुपये की सालाना लीज़ पर सरकारी जमीनों पर कब्जा किया था।

इसे भी पढ़िए :  योगी की राह पर केजरीवाल, दिल्ली सरकार ने लिया ये अहम फैसला

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान पर वक्फ बोर्ड में घोटाले के गंभीर आरोप लगाए थे। कल्बे जव्वाद के मुताबिक सिर्फ एक शहर में वक्फ बोर्ड की जमीनों में 400 करोड़ का घोटाला हुआ है। बताया जा रहा है सामने आए दस्तावेज साफ इशारा कर रहे हैं कि वक्फ बोर्ड में जबरदस्त बंदरबांट हुई है। कल्बे जव्वाद ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

इसे भी पढ़िए :  योगी राज में गायों के आए 'अच्छे दिन', एम्बुलेंस सेवा को मिली हरी झंडी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse