ओडिशा: जापानी इंसेफेलाइटिस से मलकानगिरि में 38 लोगों की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। ओडिशा के मलकानगिरि में जापानी इंसेफेलाइटिस से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है और भाजपा की एक टीम ने शुक्रवार(7 अक्टूबर) को प्रभावित इलाकों का दौरा करके आदिवासी बहुल जिले में इस बीमारी के खतरनाक तरीके से प्रसार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम पर फैसले से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी यू एस मिश्रा ने कहा कि जिले में इलाज के दौरान दो और बच्चों की मौत होने के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की संख्या 36 से बढकर 38 हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम से मिलने के बाद शिवपाल बोले, इस्तीफा नहीं दूंगा, अभी भी मंत्री हूं

गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 41 से कम नहीं है। अस्पताल में वेक्टर जनित बीमारी से पीड़ित करीब 60 लोगों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में शर्मनाक घटना : CCTV में हुई कैद, अकेली लड़की को देखकर कैसे इंसान बना जानवर