कबड्डी वर्ल्ड कप: पहले मैच में दक्षिण कोरिया से हारा भारत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सात बार का विश्व चैंपियन भारत कबड्डी विश्व कप में शुक्रवार(7 अक्टूबर) को अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत करने में नाकाम रहा और अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया से 31-34 से हार गया।

इसे भी पढ़िए :  पाक से भारी शिकस्त के बाद आपस में भिड़े भारतीय क्रिकेटर, पांड्या ने जड़ेजा पर ऐसे निकाला गु्स्सा

कोरिया ने बेहतरीन खेल दिखाया और शानदार वापसी करके खिताब के प्रबल दावेदार भारत को उलटफेर का शिकार बनाया। भारत ने मुकाबले में अधिकतर समय बढ़त बना रखी थी, लेकिन जब तीन मिनट का समय बचा था तब कोरिया ने भारत की बढ़त कम की और फिर मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़िए :  रिओ : पदक ना जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सजा देंगे किम जोंग

भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने कहा कि ‘‘हमारे रेडर्स आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। हमने आखिर में कुछ गलतियां की और इसलिए हमें हार झेलनी पड़ी। लेकिन अभी कुछ गंवाया नहीं है। हम अपनी गलतियों में सुधार करके वापसी करेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  भारत की अंडर-19 टीम ने किया शानदार प्रदर्शन