कश्मीर में फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप समेत 22 सोशल साइटों पर लगा प्रतिबंध, पढ़िए- क्यों?

0
कश्मीर

सरकार ने बुधवार को कश्मीर में फेसबुक और वाट्सएप समेत 22 सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों (आइएसपी) को घाटी में 22 साइट को बंद करने के लिए कहा है।

आतंकियों और अलगाववादियों द्वारा कश्मीर में हालात बिगाड़ने के लिए इंटरनेट की इन सोशल साइटों के दुरुपयोग की वजह से राज्य सरकार ने ये कड़ा फैसला लिया है। ये पाबंदी अगला आदेश आने तक एक महीने के लिए जारी रहेगी। घाटी में ऐसा पहली बार हुआ है कि सोशल साइट्स पर पाबंदी लगाई गई है। पहले कई मौकों पर इंटरनेट पर रोक लगी है।

इसे भी पढ़िए :  टाटा संस के डायरेक्टर भी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में थे शामिल- मिस्त्री

कश्मीर सरकार के गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा है, ‘जनहित में लिए गए फैसले के तहत ये वेबसाइट कश्मीर में नहीं खुलेंगी। अगला आदेश आने तक यह पाबंदी एक महीने तक रहेगी।’ राज्य में शांति कायम करने के लिए इन पर पाबंदी लगाई गई है।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान की PM मोदी को धमकी, 'करूंगा ऐसा काम कि दुनिया को मुंह नहीं दिखा पाएंगे आप'

इन सोशल साइट्स पर पाबंदी

Facebook

Twitter

Whatsapp

QQ

WeChat

Ozone

Tumblr

Google+

Baidu

Skype

Viber

Line

Snapchat

Pinterest

Telegram

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान शहीद, एक आतंकी मारा गया

Reditt

Snapfish

YouTube

Vine

Xanga

Flickr

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली आकर पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। महबूबा मुफ्ती ने मुलाकात के बाद कहा था कि हालात पर काबू करने में तीन महीने का वक्त लग सकता है।