पढ़िए क्या हुआ…जब हवाई जहाज में बैठे यात्री ने PM मोदी को ट्विटर पर दी प्लेन हाईजैक की खबर

0
यात्री

मुंबई के एक यात्री के ट्वीट ने गुरुवार दोपहर पीएमओ में हड़कंप मचा दिया। मुंबई से दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट के एक यात्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को प्लेन हाईजेक होने संबंधी ट्वीट कर दिया। इसके बाद पीएमओ ने एक्शन लेते हुए जयपुर डायवर्ट होकर आए विमान के यात्री से पूछताछ शुरू कराई।

मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्लू 355 में सवार एक यात्री द्वारा प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर किए गए झूठे ट्वीट से जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया। उसने ट्वीट किया था कि उसे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है। विमान के जयपुर पहुंचने पर सीआईएएफ ने उस यात्री को विमान से उतार लिया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 150 यात्री थे।

इसे भी पढ़िए :  आज कैश निकालने की सीमा बढ़ा सकता है आरबीआई

सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यवाहक निदेशक एमपी बंसल के मुताबिक दिल्ली में अत्यधिक विमानों की आवाजाही के कारण वहां पहुंचे कई विमानों को जगह की कमी के चलते जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे के लिए डायवर्ट गया था। जिन विमानों को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, उनमें एक विमान जेट एयरवेज का 9 डब्लू 355 भी था। विमान में यात्री नितिन वर्मा भी सवार था। उसने उक्त ट्वीट किया था। वह मुंबई से दिल्ली जा रहा था।

बंसल ने बताया कि नितिन वर्मा ने विमान को लेकर प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘मैं जेट एयरवेज के विमान संख्या 9 डब्लू 355 में पिछले तीन घंटे से हूं, मुझे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है। इस ट्वीट की सूचना हवाई अड्डा प्रशासन को मिलते ही सांगानेर हवाईअड्डे पर सीआईएएफ, पुलिस और हवाईअड्डा प्रशासन सतर्क हो गया। विमान के हवाईअड्डे पर पहुंचते ही नितिन वर्मा को उतारकर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। विमान को जांच के बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों पर हमलों के खिलाफ बीजेपी ने तोड़ी चुप्पी,पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने कहा- सरकार कराए सुरक्षा का एहसास

विमान की जांच के बाद उसे पुन: दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईएएफ और स्थानीय पुलिस नितिन वर्मा से पूछताछ कर रही है। नितिन वर्मा महाराष्ट्र का रहने वाला है और गुरूग्राम में नौकरी करता है।

इसे भी पढ़िए :  अलकायदा ने दी हमले की धमकी, निशाने पर हैं यो लोग